प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को हार्ट अटैक आने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र 92 वर्ष है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन और परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आशा भोंसले की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। अभी तक अस्पताल या परिवार की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

आशा भोंसले के स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक और संगीत जगत के लोग चिंतित हैं। उनकी हालत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन अस्पताल और परिवार ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में अस्पताल के प्रवक्ता ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद मीडिया कर्मियों और प्रशंसकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई है। उनकी सेहत के बारे में सभी को अधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल आशा भोंसले का उपचार ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में जारी है। अस्पताल प्रशासन और उनके परिवार की ओर से कोई औपचारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PATNAGAR UDAY | SINCE: 2015 by Team Patnagaruday.